Friday, June 06, 2014

कैसी फिरन कैसी तलाश

कैसी फिरन 
कैसी तलाश 
ना दुनिया से दूर 
ना खुदा के पास 

कुछ छोड़ कर 
कुछ मोड़ कर 
कुछ जोड़ कर 
कुछ तोड़ कर 
ढूंढने चले पिपास 

कुछ काट कर
कुछ छाँट कर
कुछ छीन कर
कुछ बाँट कर
करने लगे सिफर तलाश

क्या मिल गया
क्या खो गया
साफ़ - धुंदला हो गया
हुआ दूर क्या
आया क्या पास

कैसी फिरन
कैसी तलाश
ना दुनिया से दूर
ना खुदा के पास

No comments:

Post a Comment