Tuesday, December 04, 2012

ले चल जहाँ तेरी रज़ा


हैं थाम ली 
मैंने 
उंगलियाँ तेरी 
अब ले चल 
जहाँ तेरी रज़ा 
चाहे कोई अंजाम हो 
चाहे मिले कोई सजा 

तू मंजिल है 
तू रास्ता 
फिर दुनिया से क्या वास्ता 
चलना - रुकना 
जब तेरे संग 
मेरी खुशियाँ अब तेरे रंग 

ये जिस्म तेरा, ये रूह तेरी 
है इश्क तेरा 
ताबीर मेरी 
मत पूछ तू इसमें 
क्या है मज़ा 
ले चल जहाँ 
तेरी रज़ा

1 comment:

  1. teri raza --what a way to express complete surrender.

    ReplyDelete